Sahitya Samagam provides Poems, Education, Technology, Health, News, Facts, Quotes, Jobs, Career, Sarkari Yojana and Stories related articles and News.

विश्व छात्र दिवस | World Student Day

विश्व छात्र दिवस | World Student Day

विश्व छात्र दिवस
विश्व छात्र दिवस | World Student Day

• प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को पूर्व भारतीय राष्ट्रपति 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम' के सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

• इस दिवस का उद्देश्य शिक्षा और छात्रों के प्रति डॉ. कलाम के प्रयासों को स्वीकार करना और उन्हें सम्मान देना है। 

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2010 में, 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में घोषित किया था। 

• डॉ. कलाम ने देश को गौरवान्वित करने वाले अनेक क्षण दिए; यही कारण है कि उनकी जयंती को विश्व छात्र दिवस के रूप में चिह्नित किया गया।  

डॉ. कलाम का जीवनवृत्त 

डॉ. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर,1931 को तमिलनाडु के 'टामेश्वरम' में हुआ था। 

• उन्होंने वर्ष 1954 में सेंट जोसेफ कॉलेज, त्रिची से विज्ञान में स्नातक किया और वर्ष 1957 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से वैमानिकी इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता प्राप्त की।

डॉ. कलाम ने परियोजना निदेशक के रूप में भारत का पहला 'स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान' (एसएलवी-3) विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसने वर्ष 1980 में टोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की नज़दीकी कक्षा में सफलतापूर्वक अंतःक्षेपित (स्थापित) किया और भारत को अंतरिक्ष समुदाय का एक विशिष्ट सदस्य बना दिया।

• उन्होंने वर्ष 1998 में पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षणों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

• उन्होंने डीआरडीओ और इसटो जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण परियोजनाओं को संभालने और विज्ञान प्रशासक के रूप में चार दशक तक सेवाएं दीं।

• डॉ. कलाम 'अग्नि' और 'पृथ्वी' मिसाइलों के विकास और संचालन में व साथ ही कई संस्थानों की मदद से महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में भारत की स्वदेशी क्षमता के विकास में अग्रणी योगदान रखते हैं।

• वह शिलांग, अहमदाबाद और इंदौर भारतीय प्रबंधन संस्थान में बतौर अतिथि प्रोफेसर भी रहे।

डॉ. कलाम ने वर्ष 2002-07 तक देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में सेवाएँ दीं। इस कार्यकाल के दौरान वे 'लोगों के राष्ट्रपति' (People's President) के तौर पर लोकप्रिय रहे।

• उन्हें वर्ष 1981 में पद्म भूषण और वर्ष 1990 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। शोध में योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

• टॉयल सोसाइटी (यूके) ने डॉ कलाम को वर्ष 2007 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए 'किंग चार्ल्स-द्वितीय मेडल' से सम्मानित किया। 

• ग्रेजुएट एयरोस्पेस लेबोरेटटीज (GALCIT) के सहयोग से एयरोस्पेस हिस्टोरिकल सोसाइटी ने उन्हें वर्ष 2009 के 'अंतरष्ट्रिीय वॉन कर्मन विंग्स अवार्ड से सम्मानित किया। 

डॉ. कलाम एक लेखक भी थे और उन्होंने विंग्स ऑफ फायट, माई जी, इग्नाइटेड माइंडस, इंडोमिटेबल सोल, गाइडिंग सोल्स, चिल्डन आस्क कलाम, यू आर बोर्न टू ब्लूसम, फैमिली और नेान व लाइफ ट्री जैसी कई चर्चित किताबें लिखीं। 

डॉ. कलाम भारत और विदेशों के 48 विश्वविद्यालयों और संस्थानों से मानद डॉक्टरेट प्राप्त करने वाले भारत के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में से एक हैं।

Read About ब्रेटन वुड्स समझौता और प्रणाली
Read About एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना | One Nation One Fertilizer Scheme ,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.