Sahitya Samagam provides Poems, Education, Technology, Health, News, Facts, Quotes, Jobs, Career, Sarkari Yojana and Stories related articles and News.

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (INTERPOL) | International criminal police organization

 चर्चा में क्यों? 

हाल ही में इंटरपोल ने खालिस्तानी आतंकवादी गुटपतवंत पन्जू सिंह के खिलाफ रेड नोटिस जाटी करने के भारत के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। 

INTERPOL
अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन

इंटरपोल (INTERPOL) 

इंटरपोल का पूरा नाम अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (International criminal police organization) है। 

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन, जिसे आमतौर पर इंटरपोल के नाम से भी जाना जाता है, एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है। इसका मुख्यालय लियोन, फ्रांस में है।

Map of अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन's jurisdiction.
Map of अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन's jurisdiction.

इसके दुनिया भर में सात क्षेत्रीय ब्यूरो हैं, और सभी 194 देशों में, जो इसके सदस्य हैं, एक राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस संगठन बनाता है।

• यह एक अंतर-सरकाटी संगठन है। 

• इसकी स्थापना 7 सितंबर 1923 में की गई थी। 

• वर्तमान में इसके कुल 195 सदस्य देश हैं। 

• भारत वर्ष 1949 में इसका सदस्य बना। 

• इसका मुख्यालय लिओन (फ्रांस) में स्थित है।

International criminal police organization
INTERPOL

• इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों में पुलिस बलों के कार्यों के बेहतर समन्वय में उन्हें सहायता प्रदान करना है। साथ ही यह सदस्य देशों को अपराधों और अपराधियों पर डेटा साझा करने एवं एक्सेस करने में सक्षम बनाता है। 

इंटरपोल द्वारा जारी नोटिस 

इंटरपोल मुख्य रूप से सात प्रकार के नोटिस जारी करता है, इनके माध्यम से सदस्य देशों के पुलिस बलों को अपराधों से संबंधित जानकारी साझा किया जाता है। 

रेड नोटिस : यह सदस्य देशों में संदिग्धों को ट्रैक करने एवं गिरफ्तार करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को अनुमति देता है। 

यलो नोटिस : लापता नाबालिक बच्चों एवं स्वयं की पहचान करने में असमर्थ लोगों से संबंधित 

ब्लैक नोटिस : अज्ञात शवों की जानकाटी से संबंधित 

ग्रीन नोटिस : ऐसे व्यक्ति के आपराधिक गतिविधियों से संबंधित, जिसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता है।

ऑरेंज नोटिस : किसी व्यक्ति, घटना, वस्तु या प्रक्रिया से संबंधित, यदि उससे संभावित खतरा हो। 

पर्पल नोटिस : अपराधियों के द्वारा उपयोग किये जाने वाले स्थान, उपकरण और प्रक्रिया से संबंधित जानकारी 

ब्लू नोटिस : किसी विशेष अपराध के सम्बन्ध में अतिरिक्त जानकारी

Read About ब्रेटन वुड्स समझौता और प्रणाली
Read About एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना | One Nation One Fertilizer Scheme

Credit: DRISHTI IAS




,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.