मुलायम सिंह यादव(22 नवंबर, 1939-10 अक्टूबर, 2022) भारत के एक राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वे भारत के रक्षामंत्री भी रह चुके हैं। वे मूलतः एक शिक्षक थे किन्तु शिक्षण कार्य छोड़कर वे राजनीति में आये थे। तथा समाजवादी पार्टी बनायी थी।
![]() |
मुलायम सिंह यादव Biography |
व्यक्तिगत जीवन
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव में मूर्ति देवी व सुघर सिंह यादव के किसान परिवार में हुआ। मुलायम सिंह यादव अपने पाँच भाई-बहनों में रतनसिंह यादव से छोटे व अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह और कमला देवी से बड़े हैं। प्रोफेसर रामगोपाल यादव इनके चचेरे भाई हैं। पिता सुघर सिंह उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे किन्तु पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरु चौधरी नत्थूसिंह को मैनपुरी में आयोजित एक कुश्ती-प्रतियोगिता में प्रभावित करने के पश्चात उन्होंने नत्थूसिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।
Read About Architect Bimal Patel Biography In Hindi | आर्किटेक्ट बिमल पटेल की जीवनी हिंदी मेंRead About Biography Of Dilip Kumar | Tragedy King Dilip Kumar | Dilip Kumar Life Journey
राजनीति में आने से पूर्व मुलायम सिंह यादव आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (एम०ए०) और बी० टी० करने के उपरान्त इन्टर कालेज में प्रवक्ता नियुक्त हुए और सक्रिय राजनीति में रहते हुए नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। मुलायम सिंह जी का काफ़ी लंबी बीमारी के कारण 10 अक्टूबर 2022 को मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में निधन हो गया।
• देश के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य के तीन बार (1989-91, 1993-95 और 2003-2007) मुख्यमंत्री रहे 'मुलायम सिंह यादव' का लंबी बीमारी के चलते आज निधन हो गया।
• वे 82 वर्ष के थे।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज नेता की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें "आपातकाल के दौरान लोकतंत्र का प्रमुख सैनिक" कहा।
{mulayam singh yadav net worth, mulayam singh yadav wife, mulayam singh yadav second wife, mulayam singh yadav siblings, mulayam singh yadav news, mulayam singh yadav kaun the, mulayam singh yadav sister}
राजनीतिक जीवनवृत्त
• पेशे से शिक्षक, परिवार से किसान और प्रशिक्षण से पहलवान
मुलायम सिंह यादव का जन्म गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाले, चंबल के बीहड़ में बसे गाँव 'सैफई (इटावा) में 22 नवंबर, 1939 को हुआ था।
• वे 10 बार विधायक और सात बार लोकसभा सांसद चुने गए। कुछ समय के लिए उन्हें प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भी देखा गया था।
• उन्होंने वर्ष 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी (एसएसपी) के उम्मीदवार के रूप में 'जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल कर, 28 साल की छोटी उम्र में पहली बार मुख्यधारा की राजनीति में प्रवेश किया।
• मुलायम सिंह अपने राजनीतिक दौर में चटण सिंह की पार्टी 'भारतीय क्रांति दल' के उम्मीदवार के रूप में, बाद में वर्ष 1989 में 'जनता दल' के उम्मीदवार के रूप में और वर्ष 1997 में 'जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में भी विधायक बने।।
• उन्होंने वर्ष 1989 में जनता दल का नेतृत्व करते हुए पहली बाट उत्तर प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, लेकिन उनका कार्यकाल 2 वर्ष से अधिक नहीं चला।
• उन्होंने वर्ष 1996 में पहली बार सांसद बनने पर 'संयुक्त मोर्चा सरकार के दौरान रक्षा मंत्री का पोर्टफोलियो भी संभाला।
• मुलायम सिंह ने वर्ष 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया।
• मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को राज्य के ग्रामीण हिस्सों में सरकार की वितरण प्रणाली' में सुधार के लिए याद किया जाता है। उन्होंने गाँव में सड़कें बनाने और सिंचाई के लिए मुफ्त पानी उपलब्ध कराने में भी विशेष कार्य किए।
• वे अपने तीसरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में बेटोजगारी भत्ता और 'कन्या विद्या धन' योजना के लिए काफ़ी सराहे जाते रहे हैं।
Read About अन्ना केसेनहोफर की कहानी: गणित में पीएचडी से ओलंपिक 2021 साइकिलिंग चैंपियन बनने तक
अन्य बातें
• चौधरी चरण सिंह को अपना गुरु मानने वाले मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के राजनेता के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की।
• वह उन पहले नेताओं में से थे जो सार्वजनिक रूप से हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए खड़े हुए और साहित्य, कला व उद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के कार्यों को 'या भारती' पुरस्कार से सम्मानित करने की शुरूआत की।
• हिंदी कवि गोपालदास 'नीरज' के साथ उनकी घनिष्ट मित्रता थी।
• मुलायम सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं और अपने अनुयायिओं के बीच 'नेताजी' के नाम से लोकप्रिय थे।
• 'कारसेवक' विवाद और कुछ अन्य बयानों को लेकर उन्हें राजनीतिक आलोचना का सामना भी करना पड़ा था।
Read About ब्रेटन वुड्स समझौता और प्रणालीRead About एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना | One Nation One Fertilizer Scheme
Read About अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (INTERPOL) | International criminal police organization
Read Also सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल | Major sites of Indus Valley Civilization In Hindi
Credit: DRISHTI IAS
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.