Sahitya Samagam provides Poems, Education, Technology, Health, News, Facts, Quotes, Jobs, Career, Sarkari Yojana and Stories related articles and News.

झम झम झम झम मेघ बरसते हैं सावन के कविता- कवि सुमित्रानंदन पंत

 झम झम झम झम मेघ बरसते हैं सावन के कविता-  कवि सुमित्रानंदन पंत

कवि सुमित्रानंदन पंत
 झम झम झम झम मेघ बरसते हैं सावन के कविता-  कवि सुमित्रानंदन पंत

छम छम छम गिरतीं बूंदें तरुओं से छन के।
चम चम बिजली चमक रही रे उर में घन के,
थम थम दिन के तम में सपने जगते मन के।

ऐसे पागल बादल बरसे नहीं धरा पर,
जल फुहार बौछारें धारें गिरतीं झर झर।
आंधी हर हर करती, दल मर्मर तरु चर चर
दिन रजनी औ पाख बिना तारे शशि दिनकर।

पंखों से रे, फैले फैले ताड़ों के दल,
लंबी लंबी अंगुलियाँ हैं चौड़े करतल।
तड़ तड़ पड़ती धार वारि की उन पर चंचल
टप टप झरतीं कर मुख से जल बूंदें झलमल।

नाच रहे पागल हो ताली दे दे चल दल,
झूम झूम सिर नीम हिलातीं सुख से विह्वल।
हरसिंगार झरते, बेला कलि बढ़ती पल पल
हंसमुख हरियाली में खग कुल गाते मंगल?

दादुर टर टर करते, झिल्ली बजती झन झन
म्यांउ म्यांउ रे मोर, पीउ पिउ चातक के गण!
उड़ते सोन बलाक आर्द्र सुख से कर क्रंदन,
घुमड़ घुमड़ घिर मेघ गगन में करते गर्जन।

वर्षा के प्रिय स्वर उर में बुनते सम्मोहन
प्रणयातुर शत कीट विहग करते सुख गायन।
मेघों का कोमल तम श्यामल तरुओं से छन।
मन में भू की अलस लालसा भरता गोपन।

रिमझिम रिमझिम क्या कुछ कहते बूंदों के स्वर,
रोम सिहर उठते छूते वे भीतर अंतर!
धाराओं पर धाराएँ झरतीं धरती पर,
रज के कण कण में तृण तृण की पुलकावलि भर।

पकड़ वारि की धार झूलता है मेरा मन,
आओ रे सब मुझे घेर कर गाओ सावन!
इन्द्रधनुष के झूले में झूलें मिल सब जन,
फिर फिर आए जीवन में सावन मन भावन!

~कवि सुमित्रानंदन पंत

Read Also चांदनी रात में रंग ले हाथ में ज़िंदगी को नया मोड़ दें Poem By Vishnu saxena
Must Read हाँ, मैंने प्रकृति को ढलते देखा है कविता
Read Also तू हवा है तो कर ले अपने हवाले मुझको Poem By Vishnu saxena कविता
Read Also हमें कुछ पता नहीं है हम क्यूं बहक रहे हैं Poem By Vishnu saxena  कविता

 झम झम झम झम मेघ बरसते हैं सावन के कविता-  कवि सुमित्रानंदन पंत

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.